सिंगरौली: अजाक्स निशुल्क कोचिंग सेंटर भवन का लोकार्पण किया प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके ने, छात्राओं से हुए रूबरू
जिले की प्रभारी मंत्री ने आज बैढन में अजाक्स के संचालित निशुल्क करियर कोचिंग सेंटर पहुंची जहां उन्होंने एक बड़े हॉल का लोकार्पण किया। इस हाल के बन जाने की वजह से यहां 100 से ज्यादा बच्चे बैठकर करियर कोचिंग में भाग ले सकेंगे। मंत्री ने कहा यह बहुत ही नेक कार्य है।