सिंगरौली: गीता महोत्सव में प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके हुईं शामिल, बच्चों के साथ किया नृत्य
सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपत्तियां उईके बुधवार को बैढ़न के उत्कृष्ट डिग्री कॉलेज में आयोजित गीता महोत्सव में कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी भाषा के गानों पर मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया इस नृत्य को देखकर प्रभारी मंत्री खुद को रोक नहीं पाई और वह भी बच्चों के साथ झूम उठी।