बेगूसराय: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है,
इस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एनएच-31 फोरलेन पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार पहले साइकिल सवार को टक्कर मारती है और फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ जाती है।