गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: विष्णुपद थाना पुलिस ने अवैध गिट्टी लदे ट्रक के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गया के विष्णुपद थाना पुलिस ने अवैध गिट्टी लदा 1 ट्रक के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि विष्णुपद थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा चोरी छिपे अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है इसकी सूचना पर छापेमारी कर गिट्टी लदा 1 ट्रक को जब्त किया गया है।