गोला: भारी बारिश से गिरे पेड़, कई बिजली पोल टूटे; कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप, जलभराव से आवागमन पर असर
Gola, Gorakhpur | Sep 26, 2026 बड़हलगंज। क्षेत्र में शनिवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए, जबकि बिजली के पोल टूटने और क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।