टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में टीएल की बैठक हुई, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन और अनुरक्षण के लिए प्रयास करें और जनप्रतिनिधियों को भी जल गंगा संवर्धन अभियान से जोड़े। इस दौरान कलेक्टर ने और भी संबंधित चर्चाएं की और आवश्यक निर्देश दिए।