टीकमगढ़: ज़िले के सरकारी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव, गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर
टीकमगढ़ में मंगलवार को सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। ग्राम पंचायत पठा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश गिरी शामिल हुए। गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रवेश उत्सव में कलेक्टर शामिल हुए।