टीकमगढ़: रमपुरा गांव में व्यक्ति के साथ परिवार के लोगों ने की मारपीट, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
मंगलवार को रमपुरा गांव निवासी किशोरी लोधी नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि दिनांक 27 मार्च को रात के 8:00 बजे वह अपनी मां को फल देने के लिए गया ,तब उसके भाई चिंतामन और पत्नी राजाबाई और उनकी लड़कियों ने मां को फल देने से मना किया और फिर उन लोगों ने जमकर मारपीट कर दी।