टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन, 46 आवेदनों पर हुई सुनवाई
शासन के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पीएस चौहान ने डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर तथा संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में 46 आवेदनों पर सुनवाई की गई है।