DUSU चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP ने आज अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा की। दो ही प्रत्याशी ASAP ने चुनाव में उतारे हैं जिनमें अध्यक्ष और सेक्रेटरी है शुक्रवार शाम को आम आदमी पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो लॉन्च किया और दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए अस्मित उम्मीदवार हैं और सेक्रेटरी पद के लिए पंकज ढींगरा दिव्यांग उम्मीदवार है। DUSU के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी दल ने ब्लाइंड छात्र को चुनावी मैदान में उतारा है।
Delhi, India | Sep 11, 2026