चन्द्रपुरा: नावाडीह के स्व. टेकलाल महतो स्टेडियम में माटी चित्रकार महावीर शामी ने उकेरी आकर्षक कलाकृति
नावाडीह प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध माटी चित्रकार महावीर शामी ने स्व. टेकलाल महतो ग्रामीण स्टेडियम परिसर में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक चित्र बनाया। दिवाल में तैयार की गई उनकी कलाकृति ने स्टेडियम परिसर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। महावीर शामी माटी कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। स्थानीय स्तर पर मिट्टी के दिवाल पर विभिन्न