बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सभी समुदायों को पुलिस ने दिए निर्देश
बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी समुदाय के लोगों को बुलाया गया। जिसमें पुलिस ने कड़े निर्देश दिए हैं।पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा बताया गया कि,आगामी त्यौहार जिसमें रामनवमी,हनुमान जयंती,निषादराज जयंती,ईद उल फितर सभी समुदाय के लोग अपने-अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्र के साथ मनाएं।