चंडी: 20 सूत्री बैठक में यूरिया कालाबाजारी, मनरेगा और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा
चंडी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सभागार में बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसएफसी गोदाम के लिए नई जमीन खोजने, काउंटर केस दर्ज करने से पहले जांच कराने तथा पशुपालन विभाग के भवन की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। आय प्रमाण पत्र, पंचायत सचिवों की कमी,