इगलास: इगलास गौण्डा थाने क्षेत्र के गांव पायदा पुर में युवक और उसकी भाभी के साथ हुई अभद्रता व मारपीट, मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Sep 28, 2026 इगलास गौण्डा थाने क्षेत्र के गांव पायदा पुर में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार को लगातार परेशान करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित हंसराज पुत्र कृपालाल सिंह ने कोतवाली गौंडा में तहरीर देकर न्याय और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस ने बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।