महरौनी: ग्राम चढ़रा नैकौरा निवासी 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया विषाक्त का सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
ग्राम चढ़रा नैकोरा निवासी 19 वर्षीय युवती ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर विषाक्त का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसके हालात बिगड़ने लगे। परिजनों के अनुसार वह इस दौरान खेत पर गए हुए थे। सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।