तेंदूखेड़ा: राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम बम्होरी में दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तारादेही मंडल के ग्राम बम्होरी में विकास कार्यों को गति देते हुए दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गुरुवार की शाम 6बजे भूमि पूजन किया। प्राप्त जानकारी अनुसार पहले सीसी रोड का निर्माण 12.46 लख रुपए एवं दूसरी सीसी रोड का निर्माण 10 लख रुपए की राशि से किया जाएगा।