गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर में फर्जी टिकट घोटाला, सीसीटीवी और रिकॉर्ड जांच में हुआ बड़ा खुलासा, लगभग 440 दर्शकों का रिकॉर्ड गायब
गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में टिकट बिक्री को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि टिकट काउंटर पर तैनात कुछ कर्मचारी कंप्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से टिकट जारी कर रहे थे। चिड़ियाघर प्रशासन को जब टिकट व्यवस्था में गड़बड़ी की सूचना मिली तो अधिकारियों ने जांच टीम गठित की। टीम ने 14 अप्रैल से 13 मई 2026 तक के