SAIL का अगस्त में रिकॉर्ड प्रदर्शन, बिक्री 13% बढ़ी
#SAIL #SAILNews #SteelAuthorityOfIndia #BokaroSteelPlant #SteelIndustry
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी ने हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील का अगस्त महीने का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया।
📈 क्रूड स्टील उत्पादन 8% बढ़कर 1.68 मिलियन टन
📈 हॉट मेटल उत्पादन 9% बढ़कर 1.78 मिलियन टन
📈 सेलेबल स्टील उत्पादन 1% बढ़कर 1.69 मिलियन टन
📈 कुल बिक्री 13% बढ़कर 1.871 मिलियन टन
💰 उधारी में ₹870 करोड़ की कमी
भारतीय रेलवे को रेल आपूर्ति भी 5% बढ़कर 1.23 लाख टन पहुंची। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान SAIL की संचयी बिक्री 7.71 मिलियन टन रही।
Chas, Bokaro | Sep 25, 2026