जहानाबाद: कड़ौना में चापाकल में उतरे करंट से महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जहानाबाद के कड़ौना गांव की सरिता देवी चापाकल पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान चापाकल में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं और बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार जारी है।