मुगलसराय: धनेजा स्कूल के पास ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
बबुरी में ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को धनेजा स्कूल के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर 03 बजे मामले का खुलासा किया। 12 अप्रैल को गेहूं ढुलाई के दौरान मामूली विवाद में आरोपी विशाल शर्मा ने चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने 13 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।