लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम मे स्वतंत्रता दिवस परेड का किया गया रिहर्सल, डीसी ने कहा- अंतिम चरण में है तैयारी
लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड का रिहर्सल किया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावे शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने वाले खिलाड़ियों और लोगों को सम्मानित किया जाएगा।