लोहरदगा: जोंजरो में बारिश के दौरान एक ही छाता में बच रहे पुत्र की मौत, मां और पिता गंभीर
सोमवार शाम कुडू थाना क्षेत्र के जोंजरो गांव में बारिश के दौरान एक परिवार के तीन सदस्य एक ही छाता में बच रहे थे इसी क्रम में वज्रपात की घटना हो गई जिससे छाता के नीचे बच रहे युवक की मौत हो गई वही दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वज्रपात से छाता के नीचे बच रहा पुत्र का मोबाइल फोन फट गया, घटना में मुस्तफा अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र समीउल्लाह अंसारी की मौत हो गई!