लोहरदगा: नागड़ा मे वज्रपात से एक महिला की हुई मौत, एक गंभीर
सोमवार शाम बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में रोपा रोप रही एक महिला की मौत हो गई है वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नागड़ा गांव में आधा दर्जन महिलाएं रोपा रोपने का काम कर रही थी इसी क्रम में बारिश होने लगी और वज्रपात से गुलाब महली की 30 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।