बछवारा: राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बछवारा थाने में मामला दर्ज
बछवारा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय में पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम के उपरांत गुरुवार को दिन के ग्यारह बजे उक्त शव परिजनों को सौंप दिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।