बछवारा: राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, बछवारा थाना क्षेत्र में घटना
बछवारा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह व्यक्ति जा रहा था।