अनूपपुर: यातायात कार्यालय अनूपपुर में आरटीओ एवं यातायात प्रभारी ने सड़क निर्माण विभागों के साथ बैठक की
शनिवार 6 बजे यातायात कार्यालय अनूपपुर में जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह गौतम एवं यातायात प्रभारी विनोद दुबे ने जिले में घोषित किए गए 63 ब्लैक स्पॉट में राहगीरों के सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सड़क निर्माण एजेंसी के द्वारा सड़क निर्माण एवं सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई ।