जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों के निर्माण एवं विकास, विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत किए गए कार्यों तथा विद्यालयों के समग्र रूपांतरण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण, निरीक्षण के उपरांत की गई कार्रवाई तथा विद्यार्थी साथी ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के पूर्व सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने प्रखंडों में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, विद्यालयों की स्थिति एवं संबंधित कार्यों की प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे विद्यालय निरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों द्वारा अवटूबर माह में 176 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें 58 दोषी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने के कारणों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई कि टोला सेवक/शिक्षकों के बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थिति, पाठ टीका, पाठय योजना, साफ-सफाई की कमी, अभिलेख संधारण, छात्रोपस्थिति में कमी, मध्याह्न भोजन की गुणवता में कमी के आधार पर शोकॉज किया गया है तथा 06 शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु जिला कार्यालय को अनुशंसा भेजा गया है एवं 04 शिक्षकों का वेतन अवरूद्ध किया गया है।
जिला स्तरीय पदधिकारी द्वारा 20 विद्यालयों के निरीक्षण की सूचना दी गई, जिसमें 14 शिक्षकों से स्पष्टीकरण माँगा गया है तथा 35 शिक्षकों के विरूद्ध पूर्व के मामलों में अनुशासनिक / विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में छात्र उपस्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए टोला सेवक/तालिमी मरकज के कार्यों की समीक्षा करने एवं छात्रों को विद्यालय नहीं लाने वाले/कार्य नहीं करने वाले टोला सेवकों/तालिमी मरकज के विरूद्ध चिन्द्रित कर कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
मॉडल विद्यालय के संचालन, डिजिटल लाईब्रेरी, कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चल रहे मरम्मति कार्य एवं रंग-रोगन की स्थिति, दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक खबर पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। मॉडल विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ साथ कमजोर छात्रों की पहचान कर रिमेडियल कक्षा संचालित कराने का निदेश दिया गया, ताकि कमजोर छात्रों का रिजल्ट बेहतर हो सके। इसमें शिक्षकों को रूचि लेकर पढाने का निदेश दिया गया। मूल्यांकन के बेहतर अंक पाने वाले छात्रों एवं बेहतर शिक्षण कराने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करने एवं छात्रों से संवाद करने का निदेश दिया गया। बांका प्रखंड में 04 मॉडल विद्यालय टोने पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को एक-एक विद्यालय गोद के रूप में लेने का सुझाव दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक सप्ताह मॉडल विद्यालय का अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी प्रखंडों में डिजिटल लाईब्रेरी को फंक्शनल कराते हुए निर्धारित अवधि में इसका उपयोग छात्रों एवं बाहरी छात्रों से कराने का निदेश दिया गया। विद्यालय खुलने के पश्चात ई-कंटेट सब्सिक्रिपशन पैकेज अनिवार्य रूप से लेने एवं इसका उपयोग छात्रहित एवं स्मार्ट कक्षा संचालन में कराने का निदेश दिया गया, ताकि इसका लाभ छात्रों को मिल सके।
कायाकल्प अभियान के तहत बताया गया कि 523 विद्यालयों में कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि 44 में कार्य पूर्ण हो गया है। सभी विद्यालयों में छठ पर्व के पूर्व रंग-रोगन एवं मरम्मति कार्य कराने का निदेश दिया गया, ताकि विद्यालय का परिदृश्य बेहतर हो सके। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कायाकल्प अभियान के तहत कराये जा रहे कार्यों के पूर्व का फोटोग्राफ वीडियो तदुपरांत कार्य समाप्ति उपरांत का उच्च गुणवत्ता का फोटोग्राफ एवं 2-3 मिनट का वीडियों बनाकर पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।
मध्याह्न भोजन की समीक्षा के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दामोदरा, कटोरिया से अनियमितता के आरोप में 11,064 रूपये की वसूली हेतु पत्र निर्गत किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में भेंडर द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे खाता सामग्री, फल, अंडा की गुणवता की जॉच निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंड साधन सेवी के माध्यम से केन्द्रीकृत रसोईघर एवं विद्यालयों का लगातार अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाय।
किराये के मकान में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में अतिरिक्त वर्गकक्ष उपलब्ध टोने की स्थिति में उसे कमरा आवंटित करते हुए शिफ्ट कराने का निदेश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।
जर्जर कमरे की मरम्मत कराकर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विद्यालय परिसर में 800 वर्गफीट भूमि उपलब्ध होने की स्थिति में इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
असैनिक कार्यों की समीक्षा के क्रम में उप प्रबंधक तकनीकी को विद्यालयों में कराये जा रहे असैनिक कार्यों की सूची सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने एवं विद्यालयों में हो रहे बदलाव से संबंधित इसका पी०पी०टी०/ उच्च गुणवता का वीडियों तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्य मानक एवं प्रावकलन के अनुरूप कराने का निदेश दिया गया।
अन्यान्यः-सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी को पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए विद्यालयों में अपेक्षित सुधार लाने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी असैनिक, सहायक अभियंता, संबंधित संभाग प्रभारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Banka, Bihar | Nov 7, 2026