थराली: उप जिलाधिकारी थराली ने कुलसारी में बिना लाइसेंस के शेड्यूल ड्रग बेचने पर गुप्ता क्लीनिक एवं मेडिकल दुकान को किया सील
शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उप जिला अधिकारी थराली कमलेश मेहता के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कुलसारी, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कुलसारी तहसील थराली में उपस्थित गुप्ता क्लिनिक एंड मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा विक्रय की जा रही दवाइयां का लाइसेंस तथा इनवार्ड और एक्सपायरी ड्रग रजिस्टर चेक किया गया जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई।