थराली: थाना थराली पुलिस ने गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मंगलवार शाम 4 बजे थाना थराली पुलिस ने एक गैर जमानतीय वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम मनोज राम है, जो 29 वर्ष का है,ग्राम आगरकोट गरुड़, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर का निवासी है। मनोज राम के खिलाफ वाद संख्या- 20/23 के तहत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323 ,498A के साथ-साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज है।