#मछ्लाड़ नदी पर एक साल पहले बहे पुल पर अब हरकत में आया #जिला_प्रशासन
ज्ञात हो कि 5 अगस्त 2025 को मछ्लाड़ नदी पर बना पुल बह गया था। ठीक एक वर्ष बाद, 5 अगस्त 2026 को चौबट्टाखाल विधानसभा से उक्रांद के संभावित प्रत्याशी #बलबंत_गुसाईं ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया और जिला प्रशासन तथा स्थानीय विधायक से तीखे सवाल किए।
उक्रांद के सवालों और मौके से उठाई गई आवाज के बाद अब जिला प्रशासन हरकत में आता दिखाई दे रहा है।
लेकिन सवाल अभी भी वही है— क्या यह कार्रवाई सिर्फ बयानों और आश्वासनों तक सीमित रहेगी, या पुल का काम वास्तव में धरातल पर शुरू होगा?
क्षेत्र की जनता को अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई और सुरक्षित आवागमन चाहिए।
उक्रांद सवाल उठाता रहेगा, जब तक समाधान धरातल पर दिखाई नहीं देता।