मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में एक वर्षीय समीक्षा, अनुवर्ती और समन्वय बैठक आयोजित
मधेपुरा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में एक वर्षीय प्राथमिकता समीक्षा-सह-अनुवर्ती-सह- समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।