दमोह: खा.सु.प्र.वि. ने शहर में मोरगंज गल्ला मंडी और मीट मार्केट के सामने स्थित दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Damoh, Damoh | Jan 15, 2025 खाद्य बिभाग द्वारा दमोह शहर के मोरगंज गल्ला मंडी स्थित वेद इंटरप्राइजेज से सुहाना ब्रांड रेड चिली सॉस एवं मीट मार्केट के सामने स्थित शिवम पान मसाला से पान चटनी एवं स्वीटी मीठी सुपारी के नमूनें जांच हेतु लिए गये,जिनको गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी