दमोह: बालाकोट चौरई में चने की भाजी और जुंडी की रोटी खाने से 3 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jan 15, 2025 दमोह आज बुधवार शाम 7 से 8 बजे के बीच बालाकोट चौरई में चने की भाजी और जुंडी की रोटी खाने से अचानक तबियत बिगड़ने के बाद माता पिता और बच्ची सहित 3 को तबियत बिगड़ने के बाद गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौजूद डॉ ने चौरई निवासी राधाबाई पति रघुबीर एवं बेटी रश्मि का उपचार शुरू कर दिया है।