दमोह: सेमरा में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच कर रही है
Damoh, Damoh | Jan 15, 2025 दमोह जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत आने वाले सेमरा में साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवार के द्वारा जोरदार टक्कर मार दिए जाने पर साइकिल सवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने सेमरा निवासी कामलाल पिता जानकी प्रजापति उम्र 55 वर्ष के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को सौंप दिया है।