सिरदला: विधानसभा चुनाव को लेकर सिरदला पुलिस ने बहुआरा जंगल में 120 लीटर शराब की जब्ती की, तीन आरोपी फरार
Sirdala, Nawada | Oct 25, 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के तहत सिरदला थाना पुलिस ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व बल के साथ एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बहुआरा गांव के घने जंगल में छापेमारी कर 120 लीटर देशी शराब जब्त की, जबकि 2800 लीटर जावा महुआ घोल को विनष्ट कर दिया गया। 3 pm