सिरदला प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध जर्रा बाबा पहाड़ी पर इस वर्ष ऐतिहासिक राघव महतो मेमोरियल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह दंगल हर साल लक्ष्मी पूजा के दो दिन बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित होता था, जिसमें बिहार सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल,नेपाल, जैसे राज्यों से नामी ग्रामी पहलवान भाग लेने आते थे। मंगलवार 7 बजे प्राप्त।