सिरदला: महावतपुर में 1980 से चली आ रही परंपरा, मां लक्ष्मी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Sirdala, Nawada | Oct 22, 2025 बुधवार को सिरदला थाना क्षेत्र के ग्राम महावतपुर में 1980 से चली आ रही मां लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना की परंपरा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को कंधे पर उठाकर पूरे गांव का भ्रमण कराया। 6 pm