सिरदला: छठ महापर्व की शुरुआत, जमुगाय नदी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, घाटों पर सजी छठमय छटा
Sirdala, Nawada | Oct 25, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हुई। सिरदला प्रखंड की प्रसिद्ध जमुगाय नदी में सुबह से ही व्रती महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल में स्नान कर सूर्य देव की आराधना की और व्रत की शुरुआत की। 10 am