धौलपुर: लुहारी गांव में मामूली बात को लेकर आमने सामने हुए 2 पक्ष, 7 जने घायल 2 दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में दो लोगों के बीच दो दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। जिस झगड़े के बाद रविवार को दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों द्वारा रविवार को लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है।