धौलपुर: पंचायत सभागार में संपूर्णता अभियान की आकांक्षी बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नीति आयोग द्वारा विभिन्न सूचकांकों को सैचुरेट करने के लिए चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आशान्वित ब्लॉक बसेड़ी के पंचायत समिति सभागार में शनिवार को संपन्न हुई। आशान्वित ब्लॉक बसेड़ी की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को टीमवर्क के रूप में काम करने के निर्देश दिए है।