धौलपुर: श्रीराम मंदिर गढरपुरा रोड पर आयोजित श्री कृष्ण कमेटी की बैठक में शोभायात्रा निकालने पर बनी सहमति
श्री कृष्ण कमेटी की बैठक श्री राम मंदिर पर रविवार को आयोजित की गई। कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि शोभायात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली जायेगी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा शहर के महात्मा नंद की बगीची से शुरू होकर पुराना शहर,फूटा दरवाजा,हॉस्पिटल चौराहा, लालबाजार, समेत अन्य मार्गों से होते हुए राधा बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी। आकर्षक झांकी झांकी और बैंड होंगे।