धौलपुर: पार्वती बांध के खुले 10 गेट निचले इलाकों में अलर्ट जारी
धौलपुर। आंगई स्थित पार्वती बांध में करौली कैचमेंट एरिया से लगातार हो रही पानी की आवक के बाद देर रात को 10 गेट 3 फीट तक खोल दिए गए हैं। पार्वती बांध के 10 गेट खोलकर 17060 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। सीजन में पहली बार पार्वती बांध का जलस्तर अपनी भराव क्षमता 223.41 मीटर के पास 223.40 मीटर पहुंचा हैं। पिछले कई दिनों से पार्वती बांध का जलस्तर 223.30 मीटर बना ह