अशोक नगर: अशोकनगर: बारात में युवक के पैर में पटाखा लगने से झुलसा, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर में बारात में आए एक युवक पटाखा चला रहा था इसी दौरान पटाखा अचानक से चल जाने के कारण युवक के पैर में लग गया। जिससे युवक झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मलऊ खेड़ी निवासी शरद पुत्र बबलू सेन उम्र 25 वर्ष शुक्रवार की रात बुडेना गांव से अशोकनगर भारत में शामिल होने आया था। इसी दौरान शुक्रवार की रात 11:30 बजे बारात में पटाखे चलाते समय झुलस गया।