शाजापुर: लक्ष्मी नगर शाजापुर में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, कोतवाली थाना पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
लक्ष्मी नगर शाजापुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रविवार शाम को कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर केवट निवासी शाजापुर ने शिकायत दर्ज कराई है।