शाजापुर: चोरों ने ग्राम घुंसी में घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवर और नकदी रुपये किये चोरी
बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम घुंसी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवर व नकदी रुपये चुरा लिए। मामले में बेरछा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रविवार शाम को बेरछा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चोर 15 हजार रुपए नकदी और सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं।