सारठ: चितरा-बस्ती पालोजोरी मार्ग पर हरिराखा के पास डंपर की चपेट में आए जमुआ के बाइक सवार युवक की मौत, लाया गया था सारठ CHC
चितरा-बस्ती पालोजोरी मार्ग पर हरीराखा के पास गुरुवार शाम 4 बजे डंपर की चपेट में आए जमुआ आदिवासी टोला निवासी सुनील मुर्मू 30 की मौत हो गई। घटना स्थल से चितरा पुलिस ने घायल अवस्था में उसे शाम 5:20 बजे सारठ लाया गया था, जहां डॉक्टर ने देखते ही ब्रॉड डेथ घोषित कर दिया। इधर CHC पहुंची मृतक की पत्नी सिपावती बास्की का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक मजदूरी का काम करता था