बदनावर: छोकला टोल प्लाजा पर चलती कार में लगी आग,टोल प्लाजा पर आग बुझाने के संसाधन नहीं थे मौजूद।
Badnawar, Dhar | Sep 18, 2024 देर रात्रि में लेबड़ नयागांव फोरलेन पर ग्राम बोराली के पास स्थित छोकला टोल प्लाजा पर चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे कार पूरी तरह जल गई। टोल प्लाजा पर आग बुझाने के संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण जमकर हंगामा भी हुआ।गणीमत रही की आग लगने के पहले ही लोग कार से निकल गए थे,नही तो जनहानि हो सकती थीं।