दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, तीन निरीक्षण दलों ने लिए खाद्य पदार्थों के 14 सैंपल* #दूषित_एवं_खराब_नमकीन_मसाले_कोल्डड्रिंक_गुलाब_जामुन नष्ट करवाए
नोहर, टिब्बी एवं कैंचियां क्षेत्र में मिठाई, घी, तेल, मसाले व अन्य खाद्य सामग्री की जांच; करीब 80 किलो दूषित खाद्य सामग्री मौके पर करवाई नष्ट*
#लालबहादुर_भाखर
हनुमानगढ़। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर आमजन को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं सैंपलिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में तीन निरीक्षण दलों द्वारा बाजारों, मिठाई की दुकानों, किराना प्रतिष्ठानों एवं खाद्य सामग्री के थोक विक्रेताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि पहले निरीक्षण दल में एफएसओ सुदेश कुमार गर्ग एवं एफएसओ अनुपम चोयल ने शनिवार को खण्ड टिब्बी में तलवाड़ा झील से मैसर्स श्री कन्हैया डेयरी फार्म से काजू कतली का सैम्पल भरा गया। इसी तरह, टिब्बी से मैसर्स सोहनलाल माहेश्वरी किरयाना स्टोर से लाल मिर्च पाउडर का सैम्पल, टिब्बी में मैसर्स कैलाशचंद पुनीत कुमार सरसों का तेल का सैम्पल संग्रहित किया गया। उनके साथ गार्ड ओमप्रकाश, हीरावल्लभ शर्मा एवं मोहनलाल वर्मा शामिल रहे। डॉ. शर्मा ने बताया कि दूसरे निरीक्षण दल में एफएसओ रफीक मोहम्मद एवं एफएसओ श्रीमती अर्चना यादव एवं वाहन चालक गुरुशरण सिंह ने नोहर में संचालित मैसर्स जिंदल एजेंसी खीर ब्रांड घी एवं मूंगफली का तेल का सैम्पल, मैसर्स सुरजाराम हरीराम स्वीट्स से वीटा ब्रांड का दही एवं मावा मिठाई का सैम्पल, मैसर्स राठौड़ मावा भंडार से दही का सैम्पल लिया गया। उन्होंने बताया कि गत 3 नवम्बर को मैसर्स रामदेव स्वीट्स से काजू कतली का सैम्पल एवं लगभग 60 किलो #दूषित_एवं_खराब_नमकीन_मसाले_कोल्डड्रिंक_मौके पर ही नष्ट करवाए गए। इसके अलावा नोहर में संचालित मैसर्स अपनी डेयरी से दही का सैम्पल, मैसर्स अंजनी एंटरप्राइजेज से मक्खन और घी का सैम्पल संग्रहित किया गया। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि तीसरे निरीक्षण दल में एफएसओ संजय जलंधरा एवं एफएसओ दीपक कुमार ने कैंचियां क्षेत्र में संचालित मैसर्स देव ज्यूस बार एवं रेस्टोरेंट से रसगुल्ला का सैम्पल, मैसर्स श्री जी मिष्ठान भंडार से समोसा का सैम्पल, खोथांवाली क्षेत्र में संचालित मैसर्स ढूंढाडा मिष्ठान भंडार से बेसन बर्फी का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा मैसर्स ढूंढाडा मिष्ठान भंडार से #खराब व #दूषित 20 किलो गुलाबजामुन नष्ट करवाए गए।
*खाद्य कारोबारियों एवं आमजन से की अपील*
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे केवल मानक गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें। खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री के बिल, बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि सहित आवश्यक रिकॉर्ड संधारित रखें। उन्होंने आमजन से भी खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी पैकिंग, गुणवत्ता, निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलावट या किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका होने पर विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 01552-261190 पर सूचना दें।
Pilibanga, Hanumangarh | Nov 8, 2026