बिंदकी: कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता, गांव के युवक पर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन किया तो पता चला कि गांव का मोहल्ले का ही एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।