खानपुर: खानपुर तहसील में प्रदेश में सर्वाधिक फसल खराब बीमा क्लेम स्वीकृत होने पर किसानों ने विधायक गुर्जर का जताया आभार
खानपुर तहसील में प्रदेश में सर्वाधिक फसल खराब बीमा क्लेम स्वीकृत होने पर किसानों ने आज मंगलवार को शाम 4 के लगभग विधायक गुर्जर का आभार जताया।विधायक सुरेश गुर्जर के अथक प्रयासों से खानपुर तहसील के किसानों को प्रदेश में सबसे अधिक फसल खराब बीमा क्लेम मिलेगा जिससे उन्हें बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।विधायक गुर्जर द्वारा किए गए अथक प्रयासों का किसानों ने आभार व्यक्त किया।